लालगंज: हलिया क्षेत्र के दो अलग-अलग स्थानों पर हुई बाइक दुर्घटना में 6 लोग घायल, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में चल रहा उपचार
हलिया के दो अलग-अलग स्थानों पर बुधवार दोपहर बाद करीब 3:30 बजे बाइक दुर्घटना में 6 लोग घायल हो गए। जिसमें 28 वर्षीय प्रमोद कुमार अपनी पत्नी को बैठा कर हलिया आ रही थे कि दीघियां बंधी के पास सामने से बकरी के आने पर असंतुलित होकर सड़क गिरकर पति-पत्नी घायल हो गए। दूसरी घटना हलिया लालगंज मार्ग के मंवई कलां में दो बाईकों में टक्कर हो गई जिसमें चार लोग घायल हो गए।