आज दिनांक 04.06.2026 को जिला पदाधिकारी, रोहतास श्रीमती उदिता सिंह की अध्यक्षता में खरीफ विपणन मौसम 2025-26 अंतर्गत धान अधिप्राप्ति से संबंधित समीक्षात्मक बैठक आयोजित की गयी।
1. CMR आपूर्ति की समीक्षा :- जिलान्तर्गत सभी प्रखण्डों में कुल धान अधिप्राप्ति के विरूद्ध 80 प्रतिशत CMR की आपूर्ति राज्य खाद्य निगम को की जा चुकी है। सभी प्रखण्डों के वरीय नोडल पदाधिकारी को निदेश दिया गया 15 जून 2026 तक शत-प्रतिशत CMR आपूर्ति करवाने हेतु अनुश्रवण करने का निदेश दिया गया।
2. जिला सहकारिता पदाधिकारी, रोहतास को निदेश दिया गया कि 15 जून 2026 के अनुरूप प्रतिदिन प्रखण्डवार CMR आपूर्ति का लक्ष्य निर्धारण करेंगे। प्रखण्ड के वरीय नोडल पदाधिकारी / संबंधित अनुमंडल पदाधिकारी इसका अनुश्रवण करेंगे। गनी बैग से संबंधित किसी भी प्रकार की समस्या होने पर जिला प्रबंधक, राज्य खाद्य निगम, रोहतास से समन्वय स्थापित करने का निदेश दिया गया।
3. जिला प्रबंधक, राज्य खाद्य निगम, रोहतास के द्वारा CMR संग्रहण हेतु अतिरिक्त गोदाम को अधिसूचित करने का प्रस्ताव दिया गया। जिला प्रबंधक, राज्य खाद्य निगम को निदेश दिया गया कि विभागीय मानक के अनुरूप गोदाम चयन में संतुष्ट होने के उपरांत ही विभाग को प्रस्ताव भेजेंगे।
#iprd
#foodconsumerprotectiondepartment
Information & Public Relations Department, Government of Bihar
1 views | Patna, Bihar | Jun 4, 2026