करछना: पचदेवरा बाजार के पास स्टेरिंग लॉक होने से गिट्टी लदा ट्रक अनियंत्रित होकर मार्ग पर पलटा बाल बाल बचा चालक
करछना थाना क्षेत्र के पचदेवरा बाजार के पास बृहस्पतिवार भोर में एक ट्रक चालक मेंजा की ओर से गिट्टी लाद कर मिर्जापुर प्रयागराज हाईवे से होकर गुजर रहा था। उसी दरमियान पचदेवरा बाजार के पास अचानक स्टेरिंग लॉक होने से ट्रक डिवाइडर पर चढ़ गया और पलट गया। जिस पर लदा गिट्टी मार्ग के एक तरफ बिखर जाने से आवागमन प्रभावित हो गया। वही समय रहते चालक कूद कर जान बचा ली।