करछना: मुंगारी गांव स्थित टोल प्लाजा पर छात्रा के साथ हुई घटना के संबंध में एसीपी करछना वरुण कुमार ने दी जानकारी
औद्योगिक थाना क्षेत्र के मुंगारी गांव स्थित टोल प्लाजा पर बीते मंगलवार को एक टोलकर्मी द्वारा विद्यालय से घर लौट रही छात्रा के साथ अभद्र टिप्पणी किया गया था। छात्रा ने टोलकर्मी को जूता लेकर दौड़ाया जिसका वीडियो वायरल हुआ था। इसके बाद पुलिस वायरल वीडियो के आधार पर जांच में जुट गई थी। मामले में एसीपी करछना वरुण कुमार द्वारा जानकारी दी गई।