इटारसी: इटारसी में कांग्रेस ने पुराने बस स्टैंड के समर्थन में किया प्रदर्शन, बसों के लिए 5 मिनट के स्टॉपेज की मांग
इटारसी में मंगलवार शाम 6 बजे कांग्रेसियों ने पुराने बस स्टैंड को बंद करने के विरोध में जयस्तंभ चौक पर प्रदर्शन किया।उन्होंने RTO के आदेश की प्रति का पुतला फूंका और पुराने बस स्टैंड पर बसों के लिए 5 मिनट का स्टॉपेज शुरू करने की मांग की। कांग्रेसियों का कहना है कि इससे यात्रियों को शहर के बीच से बसों में चढ़ने-उतरने की सुविधा मिलेगी।