✅ गांधी जयंती पर खिलाड़ियों ने महात्मा गांधी को श्रद्धा सुमन अर्पित कर किया योग
सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत जिला खेल एवं युवा कल्याण विभाग, हरदा द्वारा गांधी जयंती के अवसर पर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की स्मृति में श्रद्धा सुमन अर्पण कार्यक्रम एवं योग शिविर आयोजित किया गया। कार्यक्रम में बालिका छात्रावास की लगभग 150 बालिकाओं एवं खिलाड़ियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।
कार्यक्रम में हरदा एसडीएम श्री अशोक कुमार डेहरिया, तहसीलदार टिमरनी श्री देवशंकर धुर्वे, तहसीलदार श्री हिमांशु परते, यातायात प्रभारी श्री उमेश ठाकुर, खेल समन्वयक श्रीमती सलमा खान एवं योग गुरु श्री राधेश्याम गौर ने महात्मा गांधी के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित किए।
Department of Sports & Youth Welfare, Madhya Pradesh Jansampark Madhya Pradesh
#सेवा_संकल्प_अभियान
#SevaSankalpAbhiyan
#Harda #हरदा
1 views | Harda, Madhya Pradesh | Oct 2, 2026