थल: राजकीय कन्या कॉलेज में घनी झाड़ियों से सुरक्षा संकट, प्रधानाचार्य व छात्राओं ने खुद किया सफाई अभियान
पिथौरागढ़ के राजकीय जगत सिंह पांगती कन्या इंटर कॉलेज के परिसर में लम्बे समय से जमा गंदगी और झाड़ियों ने छात्राओं के लिए खतरा पैदा कर दिया। शासन-प्रशासन की लगातार सफाई व्यवस्था न होने पर प्रधानाचार्य विमला रावत और छात्राओं ने स्वयं सफाई अभियान चलाया। स्कूल प्रशासन ने संस्थान में नियमित सफाई तथा झाड़ियों की कटाई की तत्काल मांग की है।