कलेक्टर श्रीमती पद्मिनी भोई साहू ने सारंगढ़ स्थित जिला कोषालय, तहसील एवं एसडीएम कार्यालय का औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं और कामकाज का जायजा लिया। उन्होंने अभिलेखों के व्यवस्थित संधारण तथा लंबित राजस्व प्रकरणों के समयबद्ध निराकरण के निर्देश दिए।
इस दौरान एसडीएम श्री उमेश साहू, तहसीलदार श्री नंदकुमार सिन्हा, नायब तहसीलदार श्री प्रकाश पटेल सहित संबंधित अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।
#sarangarhdistrict