कायमगंज: कायमगंज तहसील रोड पर सड़क के किनारे अतिक्रमण कर खड़ी 16 बाइकों का पुलिस ने काटा चालान
कायमगंज तहसील रोड पर सड़क के किनारे अवैध रूप से खड़े 16 बाइकों के ऑनलाइन चालान काटे गए।इस कार्रवाई से तहसील रोड पर आने जाने वाले राहगीरों को राहत मिलने की उम्मीद है अभियान कस्बा चौकी इंचार्ज अंकुर भटी के नेतृत्व में चलाया गया।बताया कि तहसील रोड पर सड़क के किनारे अतिक्रमण कर लोग बाइकों को खड़ा कर देते हैं। जिससे लंबा जाम लग जाता है और दिक्कतें होती हैं।