सिराथू: कनपुरवा में सेलटैक्स विभाग ने 350 बोरी सीमेंट लादकर जा रही ट्रक पकड़ी, सीमेंट अझुवा के व्यापारी की बताई जा रही है
रविवार रात सैनी थाना क्षेत्र के कनपुरवा से पुलिस ने और सेल टैक्स विभाग के लोगों ने एक ट्रक को पकड़ा है।इस ट्रक में 350 बोरी सीमेंट लड़ी हुई थी।बताया जाता है कि यह सीमेंट अझुवा के कारोबारी सौरभ केसरवानी नाम के व्यक्ति की है।ट्रक को थाना सैनी लाकर खड़ा किया गया है।सेल टैक्स विभाग के लोग अग्रिम कार्रवाई में जुट गए हैं।