सिराथू: दारानगर की सैनी मार्ग पर चार सालों से नहीं बनी सड़क के दोनों ओर नालियां, गंदगी और बदबू से लोग परेशान <nis:link nis:type=tag nis:id=jansamasya nis:value=jansamasya nis:enabled=true nis:link/>
नगर पंचायत दारानगर कड़ाधाम की दारानगर कस्बा की सैनी मार्ग पर 4 साल पहले पीडब्ल्यूडी की ओर से सड़क बन चुकी है। लेकिन यहां सड़क के दोनों और नालियों का निर्माण नहीं किया गया है। जिस वजह से दोनों तरफ घरों के सामने से गंदा पानी बह रहा है। यहां लोगों ने शनिवार को बताया की हर समय बदबू रहती है।बीमारी का डर है,मच्छर होते हैं।कई लोगों से कहने पर भी समस्या दूर नहीं हुई।