सिराथू: सैनी इलाके में नेशनल हाईवे पर खड़े ट्रैक्टर में भिंडी डीसीएम ट्रक की टक्कर, चालक की मौत
रविवार भोर में सैनी इलाके में नेशनल हाईवे पर एक खड़े हुए ट्रैक्टर में एक डीसीएम ट्रक भिड़ गया है।इस घटना में डीसीएम चालक को गंभीर चोटें आई थी।अस्पताल ले जाया गया और इलाज के दौरान डॉक्टरों ने चालक को मृत घोषित कर दिया। बताया जाता है कि डीसीएम भरवारी से कानपुर जा रहा था इसी दौरान घटना हुई हैं।शव पीएम को भेजकर, पुलिस मामले की जांच में जुट गई है