सिराथू: भरवारी में 12 दिन से बिजली कटौती की समस्या झेल रहे ग्रामीणों ने गर्मी से बदहाल होकर किया प्रदर्शन <nis:link nis:type=tag nis:id=jansamasya nis:value=jansamasya nis:enabled=true nis:link/>
भरवारी के वार्ड नं 12 में 20 मई को आई आंधी तूफान से बिजली के खम्बे टूट गए थे।कई पेड़ गिरने से तार टूटे थे।12 दिन बाद भी सैकड़ों घरों के हजारों लोगों को बिजली की समस्या झेलना पड़ रहा है।लोगों का सब्र टूटा तो गाँव में एक साथ होकर किया प्रदर्शन।नारेबाजी करते हुए कहा-पानी, पढ़ाई, रोशनी और चार्जिंग की समस्या मुख्य है।जेई एन एल यादव ने कहा जल्द समस्या दूर होगी।