सिराथू: नाबालिक का अपहरण कर रेप करने वाले फरार अभियुक्त को पुलिस ने शहजादपुर सर्विस रोड से किया गिरफ्तार
कोखराज थाना क्षेत्र के शहजादपुर सर्विस रोड से पुलिस ने रविवार दोपहर एक फरार अभियुक्त को गिरफ्तार किया है।गिरफ्तार अभियुक्त संदीप सैनी थाना इलाके के निदुरा गांव का रहने वाला है। वादी द्वारा फरवरी में रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी।जिस पर धारा- 137, 87/64,2,3/4 तथा एससी/एसटी लगाई गई थी।पुलिस को काफी दिनों से इसकी तलाश थी।गिरफ्तारी के पश्चात प्रक्रिया पूरी की गई है।