बाप: गौवंश तस्करी के प्रकरण में 25 साल से फरार चल रहे बेंगटी कला निवासी स्थाई वारंटी को किया गया गिरफ्तार
Bap, Jodhpur | Jul 11, 2024 जिला पुलिस अधीक्षक फलौदी पूजा अवाना ने बताया कि फरार वांछित अपराधियों की धरपकड़ हेतु चलाये जा रहे अभियान के तहत पुलिस थाना फलोदी ने 25 साल से फरार स्थाई वारंटी मोहम्मद खां पुत्र आदम खाँ जाति मुसलमान निवासी बैंगटी कला, पुलिस थाना फलौदी, जिला फलौदी को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है।