बाप: जिला कलक्टर ने अटल सेवा केंद्र सुरपुरा का किया औचक निरीक्षण
Bap, Jodhpur | Jul 6, 2024 जिला कलक्टर एच.एल अटल ने बाप उपखंड की ग्राम पंचायत सुरपुरा में अटल सेवा केंद्र का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण दौरान जिला कलक्टर ने संचालक को श्रेणीवार दरों की सूची केंद्र की दीवार पर व्यवस्थिति तरीके से लगाने के निर्देश दिए।