बाप: जुनेजा की ढाणी के पास रोडवेज बस के परिचालक से मारपीट कर रुपए व मशीन लूट के मामले में चार गिरफ्तार
Bap, Jodhpur | Jul 9, 2024 जुनेजा की ढाणी के पास रोडवेज बस के परिचालक से मारपीट करने रुपए व मशीन लूट के मामले में फलोदी पुलिस ने कार्रवाई करते हुए चार जनों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने चारों को न्यायालय में पेश किया जहां से 2 दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा है।