बरडीहा: बभनी गांव के समीप मोटरसाइकिल दुर्घटना में युवक घायल, उपचार के बाद सदर अस्पताल से मिली छुट्टी
गढ़वा जिले के कांडी-मझिआंव मार्ग पर बरडीहा थाना क्षेत्र अंतर्गत बभनी गांव के पास सोमवार की शाम मोटरसाइकिल अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इस हादसे में मेराल थाना क्षेत्र के ओखरगाड़ा गांव निवासी 23 वर्षीय सोनू कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए। प्राप्त जानकारी के अनुसार, सोनू कुमार किसी व्यक्तिगत कार्य से बरडीहा गए हुए थे। सोमवार की शाम जब वे अपने साथी के