बिजनौर: बिजनौर के मोहल्ला काजीपाड़ा में दबंगों ने एक मकान में घुसकर परिवार के साथ की मारपीट, वीडियो हुआ वायरल
Bijnor, Bijnor | Dec 14, 2024 बिजनौर थाना कोतवाली शहर के मोहल्ला काजीपाड़ा में दबंगों ने एक मकान में घुसकर परिवार के साथ मारपीट की जिसकी वीडियो शनिवार को समय करीब सुबह 10:00 बजे सोशल मीडिया पर वायरल हुई। वायरल वीडियो का संज्ञान लेकर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और मामले में जांच पड़ताल शुरू कर दी है। वायरल वीडियो में दबंग लोग घर में घुसकर तोड़फोड़ पथराव अन्य चीजे करते दिख रहे हैं।