बिजनौर: बिजनौर कोर्ट में पेशी पर आए युवक की हत्या करने आए युवक को पुलिस ने किया गिरफ्तार
Bijnor, Bijnor | Dec 13, 2024 बिजनौर में आज शुक्रवार को समय करीब 2:00 बजे जेल से कोर्ट में पेशी पर आए हर्षित नाम के युवक की हत्या करने आए विपुल नाम के एक युवक को पुलिस ने हिरासत में लिया है। विपुल के पास से पुलिस ने 315 बोर का तमंचा व तीन जिंदा कारतूस बरामद किए हैं। फिलहाल गिरफ्तार हुए विपुल से पुलिस पूछताछ कर रही है। 1 साल पहले जेल पर हुए हत्याकांड से जुड़ा मामला लग रहा है।