बिजनौर: बिजनौर के गांव नंगली के पास छोटा हाथी वाहन ने बाइक में मारी टक्कर, एक युवक घायल
Bijnor, Bijnor | Dec 13, 2024 बिजनौर थाना कोतवाली शहर क्षेत्र में स्थित नंगली गांव में शुक्रवार को समय करीब 2:00 बजे छोटा हाथी वाहन ने एक बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में बाइक क्षतिग्रस्त हो गई बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। राहगीरों की मदद से घायल युवक को बिजनौर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां पर उसका उपचार किया जा रहा है