भानपुरा: आनंद नगर गणेश उत्सव समिति के गणपति का रात्रि 2 बजे हुआ विसर्जन
नगर में पिछले 50 वर्षों से अनवरत गणेश उत्सव का आयोजन करती आ रही आनंद नगर गणेश उत्सव समिति के गणपति का देर रात करीब 2 बजे सूतलीखेड़ा खेड़ा तालाब में विधि-विधान से विसर्जन किया गया। विसर्जन से पूर्व रात्रि में भव्य आरती का आयोजन किया गया, जिसमें सैकड़ों श्रद्धालुओं ने शामिल होकर गणपति बप्पा के दर्शन एवं आरती का लाभ लिया।