जहानाबाद: कोरोना सैंपल जांच किट समाप्त होने से मरीजों की बढ़ी परेशानी, सदर अस्पताल में फिलहाल नहीं होगा कोरोना जांच
सदर अस्पताल में कोराना का सैंपल जांच किया समाप्त होने से मरीजों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। मरीजों का कोरोना जांच नही हो पा रहा है। इस संबंध में मौजूद कर्मियों ने बताया की स्टेट से सैंपल कीट का सप्लाय नही होने के कारण यह स्थिति उत्पन हो गई है। जल्द ही जांच सेवाएं बहाल होने के उम्मीद है।