चित्तौड़गढ़: जयपुर में CM आवास पर एक जाजम पर आए MLA आक्या और सांसद जोशी, CM भजनलाल को दिलाया पार्टी के लिए काम करने का भरोसा
विधायक चंद्रभान सिंह आक्या और सांसद सीपी जोशी आपसी विवाद के बाद एक साथ आ गए हैं। दोनों का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें मुख्यमंत्री भी नजर आ रहे हैं। पार्टी हाईकमान के निर्देश पर मुख्यमंत्री ने दोनों के बीच सुलह करवाया है। इसके बाद विधायक आक्या ने लोकसभा चुनाव में पार्टी को बिना शर्त समर्थन देने का भरोसा दिया है।