भंडारी पंचायत निवासी 80 वर्षीय बनवारी महतो, पिता स्व. युगल महतो, की सोमवार शाम वज्रपात की चपेट में आने से मौत हो गई। बताया गया कि बनवारी महतो शाम को खेत की ओर फसल देखने गए थे। इसी दौरान अचानक बारिश शुरू हो गई और तेज वज्रपात हुआ, जिसकी चपेट में आने से वह बेहोश होकर गिर पड़े।घटना के बाद ग्रामीण उन्हें पकड़कर घर लेकर पहुंचे, जहां उनकी मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों में मातम पसरा हुआ है।
#highlight
#jharkhand