रामगढ़: बड़ौदामेव में अवैध चेजा पत्थर से भरा डंपर जब्त, नाकाबंदी में 40 टन पत्थर पकड़ा गया, चालक गिरफ्तार
Ramgarh, Alwar | Aug 20, 2026 रामगढ़ क्षेत्र के बड़ौदामेव थाना पुलिस ने गुरुवार दोपहर करीब एक बजे अवैध खनन और परिवहन के खिलाफ कार्रवाई करते हुए करीब 40 टन चेजा पत्थर से भरा डंपर जब्त किया है। पुलिस ने डंपर चालक को भी गिरफ्तार कर लिया। कार्रवाई अलवर-भरतपुर मार्ग पर शीतल के पास नाकाबंदी के दौरान की गई।