कुडू: चटकपुर में जर्जर सड़क की समस्या पर ग्रामीणों की गुहार, सांसद सुखदेव भगत फाइनल मैच छोड़ निरीक्षण करने पहुंचे
कुड़ू प्रखंड के चटकपुर में आयोजित तीन दिवसीय फुटबॉल टूर्नामेंट के समापन समारोह के दौरान ग्रामीणों की जर्जर सड़क की समस्या सामने आने पर सांसद सुखदेव भगत ने जनसंवेदनशीलता का परिचय दिया। शनिवार दोपहर लगभग 12:00 बजे सांसद सुखदेव भगत ने बताया कि फाइनल मुकाबले के दौरान चटकपुर के ग्रामीणों ने उनके समक्ष गांव की जर्जर सड़क की गंभीर समस्या रखी।