पीरो: पसौर में 4 दिन से ठप यातायात, सड़क पर गिरे पेड़ों ने रोकी जिंदगी, प्रशासन बना मूकदर्शक
Piro, Bhojpur | Jun 9, 2026 पसौर गांव के समीप मुख्य सड़क पर गिरे दो विशाल पेड़ों ने पिछले चार दिनों से जनजीवन पूरी तरह अस्त-व्यस्त कर दिया है। बलिगांव-चरपोखरी होते हुए राजापुर से आरा जाने वाली सड़क पर आवागमन पूरी तरह ठप पड़ा है। मंगलवार की शाम करीब 4 बजे सामाजिक कार्यकर्ता प्रशांत सिंह मिंटू ने बताया कि सड़क के बीचो-बीच दो जगहों पर बड़े पेड़ गिरने के कारण हालात खराब हो गए हैं।