जमुई: कल्याणपुर में पड़ोसी द्वारा चाकू से हमला कर एक व्यक्ति को घायल करने के मामले में घायल ने टाउन थाना में दिया आवेदन
Jamui, Jamui | Mar 17, 2025 टाउन थाना क्षेत्र के कल्याणपुर में दो दिन पहले शराब के नशे में पड़ोसी द्वारा चाकू से हमला कर धीरज कुमार को घायल करने मामले में सोमवार की सुबह 10:00 बजे टाउन थाना में आवेदन दिया गया है। घायल धीरज कुमार ने पड़ोसी शिवांश कुमार सहित अन्य अज्ञात लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। वहीं पुलिस एफआईआर दर्ज करने की प्रक्रिया पूरी कर रही है।