जमुई: घोरपारन गांव स्थित रेलवे लाइन से एक अज्ञात व्यक्ति का शव बरामद, 6 घंटे बाद भी पहचान नहीं हो पाई
Jamui, Jamui | Mar 17, 2025 घोरपारन स्थित रेलवे लाइन से सोमवार की सुबह 6:00 बजे रेल पुलिस ने ट्रेन से कटा हुआ एक व्यक्ति का शव बरामद किया है। 6 घंटा बीतने के बाद दोपहर 12:30 बजे तक मृतक व्यक्ति की पहचान नहीं हो पाई है। कागजी प्रक्रिया पूरी कर रेल पुलिस द्वारा शव का सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम कराया गया है। मृतक व्यक्ति की पहचान होने के लिए 72 घंटा तक शव को सुरक्षित रखा जाएगा।