जमुई: बालडा गांव में मारपीट में घायल महिला की इलाज के दौरान निजी क्लीनिक में हुई मौत, जांच में जुटी पुलिस
Jamui, Jamui | Mar 17, 2025 बालडा गांव में मारपीट में घायल महिला की इलाज के दौरान रविवार की रात 10 बजे के करीब निजी क्लीनिक में मौत हो गई। जिसके शव को सोमवार की सुबह पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया। मृतक की पहचान बालडा गांव निवासी रामाशीष मिस्त्री की 53 वर्षीय पत्नी रामा देवी के रूप में की गई है।