जमुई: लक्ष्मीपुर रेफरल अस्पताल के पास बालू लदे ट्रैक्टर की टक्कर से ऑटो चालक घायल, ट्रैक्टर छोड़कर चालक फरार
Jamui, Jamui | Mar 17, 2025 लक्ष्मीपुर रेफरल अस्पताल के पास सोमवार को दिन के 11:30 बजे तेज रफ्तार बालू लदे ट्रैक्टर ने सड़क किनारे खड़ी ऑटो में पीछे से जोरदार टक्कर मार दी।इस दुर्घटना में ऑटो चालक का एक पैर फ्रैक्चर होने के साथ शरीर के कई हिस्सों में गंभीर चोटें लगी हैं। जिससे ऑटो चालक बुरी तरह घायल हो गया। दर्घटना के ट्रैक्टर छोड़कर ट्रैक्टर चालक फरार हो गया।