चित्तौड़गढ़: धनेत पुलिया पर नाकाबंदी के दौरान पुलिस ने एक कार से बरामद किया 34 किलोग्राम डोडा चूरा, कार चालक को किया गिरफ़्तार
भीलवाड़ा उदयपुर नेशनल हाईवे पर पुलिस ने नाकाबंदी कर एक कार से 34 किलोग्राम डोडा चूरा जब्त कर चालक को गिरफ्तार कर लिया। जिला पुलिस अधीक्षक सुधीर जोशी ने बताया कि मादक पदार्थ तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत सदर थाना प्रभारी गजेंद्र सिंह के सुपरविजन में उप निरीक्षक महेंद्र सिंह द्वारा टीम के साथ उदयपुर भीलवाड़ा मार्ग पर नाकाबंदी की गई थी।