चित्तौड़गढ़: मंडावरी में उल्टी दस्त के प्रकोप के चलते दो जनों की मौत, जिला चिकित्सालय में महिला की थमी सांसे
बेगूं के मंडावरी गांव में उल्टी दस्त के प्रकोप के चलते दो जनों की मौत हो गई जिनमें से महिला ने जिला चिकित्सालय में दम तोड़ा। कुछ मरीज का बेगू चिकित्सालय में उपचार चल रहा है। जिला मुख्यालय से स्थानीय चिकित्सा कर्मियों के साथ टीम गांव में पानी के सैंपल लिए वही फूड प्वाइजनिंग भी एक प्रमुख कारण के रूप में सामने आ रहा है।