गया टाउन सीडी ब्लॉक: तीन फ्लाईओवर प्रोजेक्ट को रफ्तार, DM ने दिए निर्देश: 2 दिन में मूल्यांकन, मुआवजा प्रक्रिया होगी तेज
गया जिले की बहुप्रतीक्षित बागेश्वरी, मानपुर और घुघरीटांड़ फ्लाईओवर परियोजनाओं को तेजी से आगे बढ़ाने के लिए जिला प्रशासन ने अहम कदम उठाया है। जिलाधिकारी शशांक शुभंकर के निर्देश पर तीनों परियोजनाओं के प्रस्तावित मार्ग में आने वाली संरचनाओं के मूल्यांकन के लिए अलग-अलग टीमों का गठन कर दिया गया है। इसकी जानकारी आज दिनांक 21 जुलाई मंगलवार की दोपहर 1 बजे दी गई है।