फुलवरिया: कोयलादेवा बाजार में ग्राहक व दुकानदार के बीच मारपीट, दो जख्मी; डायल 112 की टीम पहुंची, जांच जारी
थाना क्षेत्र के कोयला देवा बाजार में सामान का मोल भाव को लेकर ग्राहक और दुकानदार के बीच विवाद हो गया। देखते ही देखते कहा सुनी मारपीट में तब्दील हो गई। घटना शनिवार की शाम की बताई जा रही है। घटना के बाद बाजार में अफरा तफरी मच गई। सोमवार की सुबह 9:00 बजे मिले जानकारी के अनुसार कोयला देवा में किराना दुकानदार सुभाष सिंह की दुकान पर एक ग्राहक सामान खरिदने आया था।