मशरक: राजस्व कर्मचारियों की 86 दिन बाद हड़ताल खत्म, काम पर लौटे, अंचल कार्यालय में हुई बैठक
Mashrakh, Saran | May 11, 2026 राजस्व कर्मचारियों की लगभग 86 दिनों तक चली हड़ताल समाप्त हो गयी है।अब राजस्व कर्मी अपने काम पर लौट आये और अंचल कार्यालय में रौनक लौट आयी। सीओ सुमंत कुमार ने सोमवार की दोपहर 2 बजें के बाद अंचल कार्यालय परिसर में राजस्व कर्मचारियों की बैठक आयोजित की। सीओ सुमंत कुमार ने कर्मचारियों को 19 मई से शुरू होने वाले सहयोग शिविर की जानकारी भी दी।