डुमरा: राम पदार्थ नगर में छात्रा का शव फंदे से लटका मिला, क्षेत्र में सनसनी
सीतामढ़ी। शहर के राम पदार्थ नगर मोहल्ले में उस समय सनसनी फैल गई जब किराए के कमरे में रहकर पढ़ाई करने वाली एक छात्रा का शव फंदे से लटका हुआ मिला। घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के लोगों की भीड़ मौके पर जुट गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।