मुरैना नगर: मुरैना में मानसून अब भी कमजोर,9 जुलाई तक सिर्फ 124.8 मिमी बारिश,पिछले साल से 225.6 मिमी कम,किसानों की बढ़ी चिंता।
मुरैना जिले में मानसून अब भी कमजोर बना हुआ है। 1 जून से 9 जुलाई तक औसतन 124.8 मिमी वर्षा दर्ज हुई, जो पिछले वर्ष की समान अवधि से 225.6 मिमी कम है।आज गुरुवार दोपहर को हल्की बारिश से उमस बढ़ी। जौरा में सबसे अधिक 214 मिमी और अंबाह में सबसे कम 64.3 मिमी वर्षा हुई। मौसम विभाग को अच्छी बारिश का इंतजार है, क्योंकि खरीफ फसलों को इससे राहत मिलने की उम्मीद है।