Public App Logo
Jansamasya
News
Bjp
National
Police
Bihar
India
कांग्रेस
बीजेपी
Gujarat
भाजपा
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
मारपीट
Jharkhand
Breakingnews
Narendramodi
Nitishkumar
Madhya_pradesh
Nsui
उत्तरप्रदेश
Pmmodi
Rahulgandhi
Uttarpradesh
Haryana
Cricket
Lucknow
image
image
image
image
image

महानिदेशक जेल द्वारा केन्द्रीय जेल बड़वानी का निरीक्षण किया बड़वानी 08 अगस्त 2026/ महानिदेशक जेल एवं सुधारात्मक सेवाएं डॉ.वरुण कपूर भा.पु.से. द्वारा 07 अगस्त को केंद्रीय जेल बड़वानी का निरीक्षण किया गया। महानिदेशक के केंद्रीय जेल बड़वानी आगमन पर श्री पद्मविलोचन शुक्ल पुलिस अधीक्षक, सुश्री शेफाली तिवारी जेल अधीक्षक एवं श्री धीरज बब्बर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक द्वारा उनका आत्मीय स्वागत किया गया। महानिदेशक के आगमन पर उन्हें सशस्त्र सलामी दी गई, जिसके पश्चात उनके द्वारा पाकशाला का निरीक्षण किया गया। उन्होंने पाकशाला में तैयार किए जा रहे भोजन की गुणवत्ता, स्वच्छता एवं अन्य व्यवस्थाओं का बारीकी से परीक्षण किया। व्यवस्थाएं संतोषजनक एवं दुरुस्त पाई गईं। केंद्रीय जेल बड़वानी में बहुप्रतीक्षित जेलवाणी का महानिदेशक द्वारा विधिवत उद्घाटन किया गया। जेलवाणी जेल के भीतर निरुद्ध बंदियों को प्रेरित करने, सकारात्मक विचारों से जोड़ने तथा संगीत एवं रेडियो पॉडकास्ट के माध्यम से उन्हें अपने परिवार एवं समाज से भावनात्मक रूप से जोड़े रखने की अभिनव पहल है। महानिदेशक द्वारा स्वयं जेलवाणी का संचालन कर इसकी कार्यप्रणाली का अवलोकन किया गया तथा इस पहल की सराहना की गई। इस अवसर पर केन्द्रीय जेल बड़वानी में पदस्थ प्रहरी श्री सचिन तिवारी के द्वारा निर्मित जेलवाणी theme song का विमोचन किया गया एवं जेलवाणी में सहयोग प्रदान करने वाले समस्त अधिकारी/कर्मचारियों समेत बंदियों की भी प्रशंसा की गई। महानिदेशक द्वारा केंद्रीय जेल बड़वानी में नवश्रंगारित विद्यालय एवं पुस्तकालय का शुभारंभ एवं निरीक्षण किया गया। उन्होंने बंदियों से स्वयं संवाद करते हुए उनकी शैक्षणिक एवं साक्षरता स्थिति की जानकारी ली। इस दौरान कुछ बंदियों से शब्द लिखवाए एवं पढ़वाए गए तथा उनकी साक्षरता के स्तर का परीक्षण किया गया। बंदियों को शिक्षा के महत्व के प्रति प्रेरित करते हुए सकारात्मक एवं रचनात्मक गतिविधियों से जुड़े रहने के लिए प्रोत्साहित किया गया। महानिदेशक द्वारा केंद्रीय जेल बड़वानी में संचालित विभिन्न जेल उद्योगों एवं उद्योग शाखा का निरीक्षण किया गया। उन्होंने उद्योगों की कार्यप्रणाली, बंदियों की सहभागिता तथा उपलब्ध व्यवस्थाओं की समीक्षा करते हुए आवश्यक जानकारी प्राप्त की। निरीक्षण के दौरान महानिदेशक द्वारा महिला वार्ड का भ्रमण किया गया। उन्होंने महिला बंदियों से संवाद कर उनकी समस्याओं एवं आवश्यकताओं को सुना एवं आवश्यक दिशा निर्देश दिए। महानिदेशक द्वारा महिला बंदियों के बच्चों को उपहार भी दिए गए। इस अवसर पर श्री विनय काबरा सहायक जेल अधीक्षक केंद्रीय जेल बड़वानी को सीपीआर दिए जाने के त्वरित एवं कुशल निर्देशन के माध्यम से बंदी की जीवन रक्षा हेतु प्रमाण-पत्र प्रदान कर प्रोत्साहित किया गया। निरीक्षण के दौरान महानिदेशक महोदय द्वारा केंद्रीय जेल बड़वानी की समस्त व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया। निरीक्षण उपरांत उन्होंने जेल में संचालित विभिन्न गतिविधियों एवं व्यवस्थाओं पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए सकारात्मक प्रतिक्रिया दी तथा जेल प्रशासन द्वारा किए जा रहे सुधारात्मक एवं पुनर्वास संबंधी प्रयासों की सराहना की एवं प्रसन्नता व्यक्त की। बंदियों द्वारा प्रस्तुत मौखिक आवेदनों पर त्वरित एवं आवश्यक कार्रवाई किए जाने के निर्देश दिए गए एवं उनके आवेदनों पर विचार करने हेतु उन्हें जेल मुख्यालय अग्रेषित करने के लिए भी कहा गया। महानिदेशक के भ्रमण के दौरान सुश्री शेफाली जेल अधीक्षक श्री महेश प्रसाद टिकारिया जेल उप अधीक्षक श्रीमती कुसुमलता डावर जेल उप अधीक्षक, डॉ कल्याणसिंह बेनल मेडिकल आफिसर, श्री विनय काबरा सहायक जेल अधीक्षक एवं श्री महेन्द्रसिंह रघुवंशी सहायक जेल अधीक्षक सब जेल सेंधवा समेत अन्य जेल स्टॉफ भी मौजूद रहा। #JansamparkMP #Badwani

18 views | Barwani, Madhya Pradesh | Aug 8, 2026

MORE NEWS

कसरावद शहर के वार्ड नं. 02 स्थित बाबा के बेड़े ईदगाह मैदान पर बिलाल कमेटी और जैद कमेटी की ओर से मोहर्रम चालीसवें का उर्स अकीदत के साथ मनाया गया। समाजसेवी इमरान खलीफा एवं कमेटी मेंबर्स द्वारा तस्लीम खान पूर्व पार्षद, नईम शेख पायल, अनीस खान पत्रकार, उमर फारूक शेख, लड्डू बाबा सहित वरिष्ठजनों का इस्तकबाल किया गया। कमेटी द्वारा ताज़िए की ज़ियारत, अखाड़ा और लंगर का शानदार इंतज़ाम किया गया। आयोजन को सफल बनाने के लिए सभी सदस्यों ने इमरान खलीफा का आभार व्यक्त किया। ब्यूरो रिपोर्ट। अंचल की हर निष्पक्ष खबर के लिए अभी फॉलो करें 'निमाड़ दस्तक न्यूज़'।

.

.

#NimadDastakNews #KasrawadNews #MoharramUrs #Kasrawad #KhargoneNews MpNews

कसरावद शहर के वार्ड नं. 02 स्थित बाबा के बेड़े ईदगाह मैदान पर बिलाल कमेटी और जैद कमेटी की ओर से मोहर्रम चालीसवें का उर्स अकीदत के साथ मनाया गया। समाजसेवी इमरान खलीफा एवं कमेटी मेंबर्स द्वारा तस्लीम खान पूर्व पार्षद, नईम शेख पायल, अनीस खान पत्रकार, उमर फारूक शेख, लड्डू बाबा सहित वरिष्ठजनों का इस्तकबाल किया गया। कमेटी द्वारा ताज़िए की ज़ियारत, अखाड़ा और लंगर का शानदार इंतज़ाम किया गया। आयोजन को सफल बनाने के लिए सभी सदस्यों ने इमरान खलीफा का आभार व्यक्त किया। ब्यूरो रिपोर्ट। अंचल की हर निष्पक्ष खबर के लिए अभी फॉलो करें 'निमाड़ दस्तक न्यूज़'। . . #NimadDastakNews #KasrawadNews #MoharramUrs #Kasrawad #KhargoneNews MpNews

Barwani, Barwani | Aug 9, 2026

9 अगस्त से प्रारंभ हो रहे '#हर_घर_तिरंगा_अभियान' के अंतर्गत बड़वानी स्थित आशाग्राम ट्रस्ट द्वारा संचालित निराश्रित मनोरोगियों के आशा आश्रय 'अपना घर' से उत्साह और उमंग के साथ तिरंगा यात्रा निकाली गई।
#JansamparkMP
#Badwani

9 अगस्त से प्रारंभ हो रहे '#हर_घर_तिरंगा_अभियान' के अंतर्गत बड़वानी स्थित आशाग्राम ट्रस्ट द्वारा संचालित निराश्रित मनोरोगियों के आशा आश्रय 'अपना घर' से उत्साह और उमंग के साथ तिरंगा यात्रा निकाली गई। #JansamparkMP #Badwani

Barwani, Madhya Pradesh | Aug 9, 2026

आलीराजपुर के एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय में “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के तहत पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिला सचिव बद्रीलाल भटोदरा, जिला सहसचिव जया गहलोत व प्रभारी प्राचार्य नृपेंद्र पटेल की उपस्थिति में स्काउट-गाइड के विद्यार्थियों ने परिसर में पौधे रोपे। शिक्षक चन्द्रप्रकाश व कल्पना शर्मा के मार्गदर्शन में छात्रों ने पर्यावरण संरक्षण और पौधों की नियमित देखभाल का संकल्प लिया। रिपोर्ट: रफीक कुरैशी। ऐसी ही खबरों के लिए फॉलो करें 'निमाड़ दस्तक न्यूज़'। . . #NimadDastakNews #AlirajpurNews #EkPedMaaKeNaam #AlirajpurUpdate #RafeekQureshi

आलीराजपुर के एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय में “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के तहत पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिला सचिव बद्रीलाल भटोदरा, जिला सहसचिव जया गहलोत व प्रभारी प्राचार्य नृपेंद्र पटेल की उपस्थिति में स्काउट-गाइड के विद्यार्थियों ने परिसर में पौधे रोपे। शिक्षक चन्द्रप्रकाश व कल्पना शर्मा के मार्गदर्शन में छात्रों ने पर्यावरण संरक्षण और पौधों की नियमित देखभाल का संकल्प लिया। रिपोर्ट: रफीक कुरैशी। ऐसी ही खबरों के लिए फॉलो करें 'निमाड़ दस्तक न्यूज़'। . . #NimadDastakNews #AlirajpurNews #EkPedMaaKeNaam #AlirajpurUpdate #RafeekQureshi

Barwani, Barwani | Aug 8, 2026

रेशम की डोर से रिश्तो की डोर जोड़ने के लिए मनोरोगी बना रहे हैं राखी 
...................
राखी निर्माण के कार्य में जुटे आशा आश्रय गृह में उपचारित मनोरोगी
बड़वानी 08 अगस्त 2026/ भारतीय संस्कृति के प्रमुख त्योहारों में से एक रक्षाबंधन जिसकी डोर रेशम के महीन धागों से बूनी होती है। कहने को यह एक राखी है लेकिन यह बहन का भाई के प्रति विश्वास के साथ बांधा गया रक्षा सूत्र है जो भाई की सुरक्षा के साथ-साथ भाई के द्वारा बहन को सुरक्षा का वचन देता है। ऐसे रिश्तों को सामाजिक ताने-बाने में संजोने का कार्य आशाग्राम ट्रस्ट विगत चार दशकों से भी अधिक समय से कर रहा है। त्योहारों का महत्व भूलकर अपने घर  से दूर विक्षिप्तता की स्थिति में जब मनोरोगी परिवार से बिछड़ता है तो यह उस परिवार के लिए तो वेदना का विषय होता ही है किंतु परिवार से दूर एकल जीवन बिता रहे तथा दर-दर भटक रहे उस मनोरोगी के लिए संवेदना शून्य की तरह होता है। संवेदनाओं की इस शून्यता को दूर करने के लिए संस्था निरंतर प्रयास करते हुए एक और मनोरोगियों को स्वावलंबन के साथ उपचार प्रदान कर बिछड़े परिवारों से मिला रही है वही आश्रम में उपचाररत मनोरोगियों में सनातनी संस्कृति के त्योहारों के प्रति पुनः संवेदना भी जगा रही है। उक्त बातें आशाग्राम ट्रस्ट के सचिव डॉ.चक्रेश पहाड़िया ने मनोरोगियों को राखी बनाने के कार्य में  प्रोत्साहित करते हुए साझा की।आशा आश्रय गृह की मैनेजर श्रीमती साधना भावसार के संयोजन में राखी निर्माण के कार्य में लगे मनोरोगी सुंदर राखियों का निर्माण कर रहे हैं। ट्रस्ट सचिव डॉ.पहाड़िया के अनुसार आश्रय गृह वासियों के द्वारा निर्मित राखियां आमजन के खरीदने हेतु आशा आश्रय गृह के साथ-साथ शहर के किसी नियत स्थान पर स्टाल लगाकर उपलब्ध कराई जाएगी।

रेशम की डोर से रिश्तो की डोर जोड़ने के लिए मनोरोगी बना रहे हैं राखी ................... राखी निर्माण के कार्य में जुटे आशा आश्रय गृह में उपचारित मनोरोगी बड़वानी 08 अगस्त 2026/ भारतीय संस्कृति के प्रमुख त्योहारों में से एक रक्षाबंधन जिसकी डोर रेशम के महीन धागों से बूनी होती है। कहने को यह एक राखी है लेकिन यह बहन का भाई के प्रति विश्वास के साथ बांधा गया रक्षा सूत्र है जो भाई की सुरक्षा के साथ-साथ भाई के द्वारा बहन को सुरक्षा का वचन देता है। ऐसे रिश्तों को सामाजिक ताने-बाने में संजोने का कार्य आशाग्राम ट्रस्ट विगत चार दशकों से भी अधिक समय से कर रहा है। त्योहारों का महत्व भूलकर अपने घर से दूर विक्षिप्तता की स्थिति में जब मनोरोगी परिवार से बिछड़ता है तो यह उस परिवार के लिए तो वेदना का विषय होता ही है किंतु परिवार से दूर एकल जीवन बिता रहे तथा दर-दर भटक रहे उस मनोरोगी के लिए संवेदना शून्य की तरह होता है। संवेदनाओं की इस शून्यता को दूर करने के लिए संस्था निरंतर प्रयास करते हुए एक और मनोरोगियों को स्वावलंबन के साथ उपचार प्रदान कर बिछड़े परिवारों से मिला रही है वही आश्रम में उपचाररत मनोरोगियों में सनातनी संस्कृति के त्योहारों के प्रति पुनः संवेदना भी जगा रही है। उक्त बातें आशाग्राम ट्रस्ट के सचिव डॉ.चक्रेश पहाड़िया ने मनोरोगियों को राखी बनाने के कार्य में प्रोत्साहित करते हुए साझा की।आशा आश्रय गृह की मैनेजर श्रीमती साधना भावसार के संयोजन में राखी निर्माण के कार्य में लगे मनोरोगी सुंदर राखियों का निर्माण कर रहे हैं। ट्रस्ट सचिव डॉ.पहाड़िया के अनुसार आश्रय गृह वासियों के द्वारा निर्मित राखियां आमजन के खरीदने हेतु आशा आश्रय गृह के साथ-साथ शहर के किसी नियत स्थान पर स्टाल लगाकर उपलब्ध कराई जाएगी।

Barwani, Madhya Pradesh | Aug 8, 2026

महानिदेशक जेल द्वारा केन्द्रीय जेल बड़वानी का निरीक्षण किया बड़वानी 08 अगस्त 2026/ महानिदेशक जेल एवं सुधारात्मक सेवाएं डॉ.वरुण कपूर भा.पु.से. द्वारा 07 अगस्त को केंद्रीय जेल बड़वानी का निरीक्षण किया गया। महानिदेशक के केंद्रीय जेल बड़वानी आगमन पर श्री पद्मविलोचन शुक्ल पुलिस अधीक्षक, सुश्री शेफाली तिवारी जेल अधीक्षक एवं श्री धीरज बब्बर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक द्वारा उनका आत्मीय स्वागत किया गया। महानिदेशक के आगमन पर उन्हें सशस्त्र सलामी दी गई, जिसके पश्चात उनके द्वारा पाकशाला का निरीक्षण किया गया। उन्होंने पाकशाला में तैयार किए जा रहे भोजन की गुणवत्ता, स्वच्छता एवं अन्य व्यवस्थाओं का बारीकी से परीक्षण किया। व्यवस्थाएं संतोषजनक एवं दुरुस्त पाई गईं। केंद्रीय जेल बड़वानी में बहुप्रतीक्षित जेलवाणी का महानिदेशक द्वारा विधिवत उद्घाटन किया गया। जेलवाणी जेल के भीतर निरुद्ध बंदियों को प्रेरित करने, सकारात्मक विचारों से जोड़ने तथा संगीत एवं रेडियो पॉडकास्ट के माध्यम से उन्हें अपने परिवार एवं समाज से भावनात्मक रूप से जोड़े रखने की अभिनव पहल है। महानिदेशक द्वारा स्वयं जेलवाणी का संचालन कर इसकी कार्यप्रणाली का अवलोकन किया गया तथा इस पहल की सराहना की गई। इस अवसर पर केन्द्रीय जेल बड़वानी में पदस्थ प्रहरी श्री सचिन तिवारी के द्वारा निर्मित जेलवाणी theme song का विमोचन किया गया एवं जेलवाणी में सहयोग प्रदान करने वाले समस्त अधिकारी/कर्मचारियों समेत बंदियों की भी प्रशंसा की गई। महानिदेशक द्वारा केंद्रीय जेल बड़वानी में नवश्रंगारित विद्यालय एवं पुस्तकालय का शुभारंभ एवं निरीक्षण किया गया। उन्होंने बंदियों से स्वयं संवाद करते हुए उनकी शैक्षणिक एवं साक्षरता स्थिति की जानकारी ली। इस दौरान कुछ बंदियों से शब्द लिखवाए एवं पढ़वाए गए तथा उनकी साक्षरता के स्तर का परीक्षण किया गया। बंदियों को शिक्षा के महत्व के प्रति प्रेरित करते हुए सकारात्मक एवं रचनात्मक गतिविधियों से जुड़े रहने के लिए प्रोत्साहित किया गया। महानिदेशक द्वारा केंद्रीय जेल बड़वानी में संचालित विभिन्न जेल उद्योगों एवं उद्योग शाखा का निरीक्षण किया गया। उन्होंने उद्योगों की कार्यप्रणाली, बंदियों की सहभागिता तथा उपलब्ध व्यवस्थाओं की समीक्षा करते हुए आवश्यक जानकारी प्राप्त की। निरीक्षण के दौरान महानिदेशक द्वारा महिला वार्ड का भ्रमण किया गया। उन्होंने महिला बंदियों से संवाद कर उनकी समस्याओं एवं आवश्यकताओं को सुना एवं आवश्यक दिशा निर्देश दिए। महानिदेशक द्वारा महिला बंदियों के बच्चों को उपहार भी दिए गए। इस अवसर पर श्री विनय काबरा सहायक जेल अधीक्षक केंद्रीय जेल बड़वानी को सीपीआर दिए जाने के त्वरित एवं कुशल निर्देशन के माध्यम से बंदी की जीवन रक्षा हेतु प्रमाण-पत्र प्रदान कर प्रोत्साहित किया गया। निरीक्षण के दौरान महानिदेशक महोदय द्वारा केंद्रीय जेल बड़वानी की समस्त व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया। निरीक्षण उपरांत उन्होंने जेल में संचालित विभिन्न गतिविधियों एवं व्यवस्थाओं पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए सकारात्मक प्रतिक्रिया दी तथा जेल प्रशासन द्वारा किए जा रहे सुधारात्मक एवं पुनर्वास संबंधी प्रयासों की सराहना की एवं प्रसन्नता व्यक्त की। बंदियों द्वारा प्रस्तुत मौखिक आवेदनों पर त्वरित एवं आवश्यक कार्रवाई किए जाने के निर्देश दिए गए एवं उनके आवेदनों पर विचार करने हेतु उन्हें जेल मुख्यालय अग्रेषित करने के लिए भी कहा गया। महानिदेशक के भ्रमण के दौरान सुश्री शेफाली जेल अधीक्षक श्री महेश प्रसाद टिकारिया जेल उप अधीक्षक श्रीमती कुसुमलता डावर जेल उप अधीक्षक, डॉ कल्याणसिंह बेनल मेडिकल आफिसर, श्री विनय काबरा सहायक जेल अधीक्षक एवं श्री महेन्द्रसिंह रघुवंशी सहायक जेल अधीक्षक सब जेल सेंधवा समेत अन्य जेल स्टॉफ भी मौजूद रहा। #JansamparkMP #Badwani - Barwani News