कसरावद शहर के वार्ड नं. 02 स्थित बाबा के बेड़े ईदगाह मैदान पर बिलाल कमेटी और जैद कमेटी की ओर से मोहर्रम चालीसवें का उर्स अकीदत के साथ मनाया गया। समाजसेवी इमरान खलीफा एवं कमेटी मेंबर्स द्वारा तस्लीम खान पूर्व पार्षद, नईम शेख पायल, अनीस खान पत्रकार, उमर फारूक शेख, लड्डू बाबा सहित वरिष्ठजनों का इस्तकबाल किया गया। कमेटी द्वारा ताज़िए की ज़ियारत, अखाड़ा और लंगर का शानदार इंतज़ाम किया गया। आयोजन को सफल बनाने के लिए सभी सदस्यों ने इमरान खलीफा का आभार व्यक्त किया। ब्यूरो रिपोर्ट। अंचल की हर निष्पक्ष खबर के लिए अभी फॉलो करें 'निमाड़ दस्तक न्यूज़'।
.
.
#NimadDastakNews #KasrawadNews #MoharramUrs #Kasrawad #KhargoneNews MpNews