जहानाबाद: घोसी थाना क्षेत्र की पुलिस ने शराब पीने के मामले में एक बुजुर्ग को किया गिरफ्तार, मेडिकल जांच हेतु लाया गया सदर अस्पताल
होली पर्व के मद्देनजर जहानाबाद जिला पुलिस प्रशासन लगातार शराब को लेकर सख़्त हैं और जिले में विशेष रूप से अभियान चला रही है। इसी बीच घोसी थाना क्षेत्र से पुलिस ने शराब के नशे में एक बुजुर्ग को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार करने के बाद मेडिकल जांच हेतु आरोपी को सदर अस्पताल लाया गया ।