जहानाबाद: शहर के मलहाचक में महिलाओं द्वारा मटका फोड़ होली का किया गया आयोजन, पिछले 10 साल से महिलाएं ले रहीं हैं हिस्सा
जहानाबाद में होली के त्यौहार के दूसरे दिन मगध क्षेत्र में मटका फोड़ होली का आयोजन किया गया। शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में मटका फोड़ने की प्रथा काफी लंबे समय से चली आ रही है। शहर की मलहाचक इलाके में महिलाओं ने मटका फोड़ कार्यक्रम आयोजित किया। पिछले 10 सालों से आसपास की महिलाएं ईखट्टा होकर मटका फोड़ती है और होली का पर्व मानती हैं ।