गाजियाबाद में कांवड़ यात्रा के दौरान भारी हंगामा: हरिद्वार से गंगाजल लेकर आ रहे राजस्थान के भरतपुर के कांवड़िये सोनू कुमार की कांवड़ गुलधर में सड़क पार करते समय इमरान खान नामक युवक से कथित तौर पर टकराकर खंडित हो गई। 21 जुलाई से लगातार पैदल यात्रा कर रहे भोले के भक्त का कांवड़ अपवित्र होने पर दर्द छलक उठा और वे बीच सड़क पर फूट-फूटकर रोने लगे, जिसके बाद मौके पर भारी बवाल और तनाव की स्थिति बन गई। गाजियाबाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी युवक को तुरंत हिरासत में लिया और कानून-व्यवस्था को बिगड़ने से बचाया। माहौल को शांत रखने के लिए प्रशासन ने तुरंत नई कांवड़ और पवित्र गंगाजल का इंतजाम कराया, जिसके बाद शिवभक्तों को विधि-विधान से पूजा कराकर आगे की यात्रा के लिए रवाना किया गया। #GhaziabadNews #KanwarYatra #KanwarVivad #UPPolice #ViralVideo