मध्य प्रदेश के इंदौर में पति ने अपनी पत्नी को एक कथित प्रेमी के साथ एक्टिवा पर घूमते हुए पकड़ लिया. इसके बाद बीच सड़क दोनों के बीच विवाद हो गया. आरोप है कि गुस्साए पति ने कथित प्रेमी की मौजूदगी में पत्नी के साथ मारपीट की. पति का दावा है कि उसकी पत्नी लंबे समय से उस व्यक्ति के संपर्क में थी. घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. #Indore #MadhyaPradesh #ViralVideo #IndoreNews #LatestUpdates #ABPNews