कोल: मलसई में गांव से गुजर रही हाईटेंशन लाइन के विरोध में ग्रामीणों ने किया मतदान बहिष्कार, लाइन हटाने की मांग
Koil, Aligarh | May 7, 2024 छर्रा के गांव मलसई में हाईटेंशन लाइन के विरोध में ग्रामीणों ने मतदान का बहिष्कार किया है। गांव से हाईटेंशन लाइन गुजर रही है जिससे कि अक्सर हादसे होते हैं और अब तक कई लोगों की मौत हो चुकी है। हाई टेंशन लाइन को हटाने के लिए कई बार अधिकारियों को प्रार्थना पत्र दिए जा चुके हैं लेकिन अभी तक हाई टेंशन लाइन नहीं हटाई गई है इसीलिए मतदान बहिष्कार किया गया है।