कोल: थाना बन्नादेवी पुलिस टीम द्वारा नगर निगम तिराहे से 2 शातिर मादक तस्कर किये गिरफ्तार, कब्जे से स्मैक/गांजा किया बरामद
Koil, Aligarh | May 7, 2024 थाना बन्नादेवी पुलिस टीम के द्वारा नगर निगम तिराहे के पास से दो शातिर मादक पदार्थ तस्कर विनोद कुमार अग्रवाल उर्फ बिल्लू, बंटी पुत्र जवाहरलाल को गिरफ्तार किया है। थाना प्रभारी के द्वारा बताया गया पकड़े गए अभियुक्तों की कब्जे से स्मैक और गांजा बरामद हुआ है, जिसकी अंतर्राष्ट्रीय कीमत लगभग ₹200000 है। अभियुक्तों को अग्रिम कार्रवाई के बाद मंगलवार को जेल भेजा।