कोल: AMU की 126 करोड़ की भूमि विवाद पर निवर्तमान छात्रसंघ अध्यक्ष ने जताई नाराजगी, कहा- ननि ने किया अवैध कब्जा
Koil, Aligarh | May 4, 2025 AMU की 126 करोड़ की भूमि का विवाद लगातार बढ़ रहा है। उक्त मामले को लेकर एएमयू के निवर्तमान छात्र संघ अध्यक्ष सलमान इम्तियाज ने प्रेस वार्ता की है। सलमान इम्तियाज ने कहा कि यह संपत्ति 80 वर्षों से एएमयू के पास है और वही इस भूमि का रखरखाव कर रही है। उन्होंने कहा कि अब नगर निगम ने अवैध रूप से उक्त संपत्ति को अपना बताकर वहां कब्जा कर लिया है।