कोल: धनीपुर हवाई पट्टी पर लैंडिंग के दौरान प्लेन दीवार से टकराया, पायलट बाल-बाल बचा
Koil, Aligarh | May 4, 2025 धनीपुर हवाई पट्टी पर रविवार को लैंडिंग के दौरान प्लेन दीवार से टकरा गया। घटना के दौरान प्लेन में अकेला सोलो पायलट मौजूद था। प्लेन दुर्घटना देख एयरपोर्ट के अधिकारी और सुरक्षाकर्मी मौके की ओर दौड़े और पायलट को प्लेन से बाहर निकाला है। इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई है लेकिन प्लेन पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया है।