कोल: शहर में 20 केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा के बीच नीट यूजी की परीक्षा संपन्न, परीक्षार्थियों ने कहा- फिजिक्स का पेपर था कठिन
Koil, Aligarh | May 4, 2025 शहर में रविवार को 20 केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा के बीच नीट यूजी की परीक्षा संपन्न हुई है। परीक्षा केंद्रों के बाहर महिला और पुरुष पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया था। पुलिस कर्मियों के द्वारा परीक्षार्थियों की तलाशी के बाद उन्हें केंद्र में प्रवेश दिया गया था। इस दौरान महिलाओं की घड़ी, झुमके और मंगलसूत्र को बाहर ही उतरवाया गया था।